कटघोरा: कोरबा के जटगा रेंज में 11 हाथियों का उत्पात, खेत रौंदे, केले और सब्जियों की फसल नष्ट, वन विभाग सतर्क
कोरबा के कटघोरा वनमंडल अंतर्गत जटगा रेंज में हाथियों का उत्पात जारी है। बीती रात 40 हाथियों के एक दल से अलग हुए 11 हाथियों ने बासीन सेक्टर के खाड़ीपारा गांव में जमकर तबाही मचाई। इन हाथियों ने दो किसानों की खड़ी फसल और संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचाया। उत्पात के बाद हाथियों का यह दल जटगा के जंगल की ओर लौट गया।