महागामा: दहिया में यूथ क्लब द्वारा आयोजित दो दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का उत्साहपूर्ण समापन
प्रखंड क्षेत्र के दहिया में यूथ क्लब द्वारा आयोजित दो दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन उत्सव के माहौल में हुआ। प्रतियोगिता में कुल 16 टीमों ने भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद सदस्य महागामा दक्षिणी के भावी प्रत्याशी शोएब अहमद शामिल हुए उन्होंने खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर परिचय प्राप्त कर उनका उत्साह वर्धन किया।