बलिया: पूर्वांचल अस्पताल सील, संचालक को पुलिस ने हिरासत में लिया, मृत नवजातों को बाथरूम में छिपाने का आरोप
अस्पताल रोड स्थित पूर्वांचल अस्पताल में दिल दहला देने वाली घटना सामने आने के बाद शुक्रवार की देरशाम करीब आठ बजे संचालक डा. चंद्रशेखर सिंह को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। साथ ही पूर्वांचल अस्पताल को सील कर दिया। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि डॉक्टरों की लापरवाही के चलते जुड़वा नवजात शिशुओं सहित उसकी मां की दर्दनाक मौत हो गई।