महसी: गड़ेरियन पुरवा से दहेज हत्या के मामले में खैरीघाट थाने की पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार, भेजा न्यायालय
थानाध्यक्ष आनंद कुमार सिंह ने बताया कि सम्मारी पुत्र रमन निवासी गड़ेरियन पुरवा को उपनिरीक्षक दीनबंधु दुबे, कांस्टेबल दिलीप प्रजापति ने शनिवार दोपहर करीब 3 बजे गिरफ्तार का न्यायालय भेज दिया। ज्ञात हो कि 20 अप्रैल को नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई थी। मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया था।।