कटनी नगर: बांधा-इमलाज गांव में अवैध शराब का कारोबार जारी, महिलाओं ने एसपी कार्यालय में की शिकायत
जिले के रीठी थाना क्षेत्र अंतर्गत बांध इमलाज गांव में अवैध शराब का कारोबार धड़ल्ले पसे किया जा रहा है बीते सप्ताह महिलाएं एसपी ऑफिस पहुंची थी और शिकायत की गई थी लेकिन इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई आज मंगलवार दोपहर 12:00 बजे क्षेत्र की महिलाएं एक बार फिर बड़ी संख्या में एसपी कार्यालय पहुंची और उनके क्षेत्र में शराबबंदी की मांग की गई।