बदायूं: उझानी की स्प्रैड स्माइल्स फाउंडेशन के 3 वर्ष पूरे होने पर पूर्व छात्रों ने स्कूल को दान किए 10 सीलिंग फैन
Budaun, Budaun | May 4, 2026 बदायूं में उझानी के महात्मा गांधी पालिका इंटर कालेज उझानी के पूर्व छात्रों ने स्प्रैड स्माइल्स फाउंडेशन के बैनर तले अपनी संस्था के तीन वर्ष पूरे होने के अवसर पर एक सराहनीय पहल की। संस्था ने विद्यालय को 10 उच्च गुणवत्ता वाले सीलिंग फैन दान किए। जो मुख्य रूप से ग्रीष्म ऋतु में छात्रों को आराम प्रदान करने के लिए उपयोगी सिद्ध होंगे।