जगदीशपुर: नाथनगर में मेदनी नगर से घोसी टोला तक लगा लंबा जाम, भीषण गर्मी में लोग रहे परेशान
नाथनगर में रविवार को यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। मेदनी नगर से लेकर घोसी टोला तक करीब आधा किलोमीटर लंबा जाम लग गया। दोपहर की चिलचिलाती गर्मी में वाहन चालकों के साथ-साथ राहगीरों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।