बालोद: ओडारसकरी में संदूक तोड़कर 30 हजार रुपए की चोरी, मामला दर्ज किया गया
Balod, Balod | Aug 10, 2025 ग्राम ओड़ारसकरी में देवधर प्रसाद सिन्हा के घर में घुसकर अज्ञात चोर ने संदूक में रखे 30 हजार रुपए की चोरी कर लिए अर्जुन्दा पुलिस से आज रविवार को शाम 6 बजे मिली जानकारी अनुसार प्रार्थी देवधर ने जानकारी दी है कि घर के दरवाजा में ताला लगाकर पत्नी के साथ खेत गए थे वहां से घर पहुंचे तब कमरे के अंदर संदूक का ताला टूटा हुआ था पेटी में रखे कपड़े बिखरे हुए थे।