पीठ में चाकू घोंपकर युवक को किया घायल, आरोपी फरार
शाहजहांपुर। थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के ख्वाजा फिरोज में शुक्रवार देर शाम चाकूबाजी की घटना से हड़कंप मच गया। बताया गया कि नीरज त्रिवेदी नामक युवक की पीठ में चाकू घोंपकर उसे घायल कर दिया गया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घायल नीरज को लहूलुहान हालत में उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। सूचना पर क्षेत्राधिकारी नगर देवव्रत बाजपेयी मेडिकल कॉलेज पहुंचे और घायल से घटना की जानकारी ली। चाकूबाजी के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच कर आरोपी की तलाश में जुटी है।
आपका अपना शहर Aapka Apna Shahar