पटना ग्रामीण: NMCH में मरीज की आंख निकालने की घटना पर अस्पताल अधीक्षक ने दी सफाई, मामला दर्ज
पटना के NMCH अस्पताल में मरीज की मौत की के बाद आंख निकाले जाने की घटना को लेकर बवाल मचा हुआ है। अब पूरे मामले पर सोमवार की शाम 5:00 बजे अस्पताल अधीक्षक ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि पूरे मामले को लेकर थाने में केस दर्ज कराया गया है। साथ ही एक कमेटी पूरे मामले की जांच कर रही है।