पटना ग्रामीण: पटना में 'पुष्पा 2' फिल्म का विरोध, अल्लू अर्जुन के पोस्टर जलाए
पुष्पा 2 फिल्म में अभिनेता अल्लू अर्जुन को मां काली के स्वरूप में दिखाने के खिलाफ पटना में फिल्म का विरोध शुरू हो गया है। सोमवार को दोपहर 2:00 बजे विद्यापति मार्ग स्थित वेद विद्यालय में भाजपा नेता कृष्ण सिंह उर्फ कल्लू ने हिन्दू संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ विरोध जताया और अभिनेता का पोस्टर जलाया और कहा कि इसको लेकर कोर्ट में भी मुकदमा दायर करेंगे।