कोल: नागलिया झार में पेड़ में हाई टेंशन लाइन का करंट उतरने से चपेट में आये किसान की मौत, पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम
Koil, Aligarh | Mar 19, 2024 थाना दादों के गांव नागलिया झार में खेत में काम करते समय हाई टेंशन लाइन का करंट पेड़ में उतर आया जिसकी चपेट में आकर एक किसान की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था जहां पुलिस ने मंगलवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है और पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुटी हुई है।