स्वार: हजरत पुर स्थित सपा कार्यालय पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार प्रदर्शन, सांसद के खिलाफ लगाए हाय हाय के नारे
Suar, Rampur | May 11, 2026 रामपुर के तोपखाना गेट स्थित हजरतपुर गांव में बने समाजवादी पार्टी कार्यालय पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने “नारी शक्ति का स्वाभिमान, विपक्ष ने फिर किया अपमान” के नारे लगाए और रामपुर सांसद मौलाना मोहिबुल्लाह नदवी के खिलाफ जमकर विरोध जताया।