किशनगंज: भंवरगढ़ में चार नई डीपी लगने से दूर होगी लो वोल्टेज की समस्या
जानकारी बुधवार शाम 5 बजे मिली भंवरगढ़ कस्बे सहित क्षेत्र में लंबे समय से बनी लो वोल्टेज और बिजली ट्रिपिंग की समस्या का जल्द समाधान होगा। विद्युत विभाग के एईएन धनराज मीणा ने बताया कि गांव में चार स्थानों पर बड़ी क्षमता के नए ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे। रावण जी का चौक, सांवरिया सेठ मंदिर के पास, थाने के पास सहित अन्य स्थानों को चिन्हित किया गया है।