पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया में बच्चा चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीट कर हत्या के मामले में 2 नामजद अभियुक्त गिरफ्तार, भेजे गए जेल
Purnea East, Purnia | May 22, 2026
पूर्णिया जिले के कसबा थानाक्षेत्र के मोहनी पंचायत के वार्ड संख्या 11 के फूलबड़िया कॉलोनी गांव में बच्चा चोर के आरोप में एक 36 वर्षीय युवक की पीटकर हत्या कर दी गयी थी. इस कांड में कुल 7 नामजद एवं 25 से 30 अज्ञात व्यक्तियों पर पुलिस के द्वारा प्राथमिकी दर्ज की गई है.इस मामले में दो नामजद आरोपियों पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया .