कर्वी: चित्रकूट में दुकान से सामान फेंकने का आरोप, महिला ने डीएम से न्याय की गुहार लगाई
चित्रकूट की कर्वी निवासी सुनीता ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर बुधवार दोपहर 2 बजे आरोप लगाया कि जिला पंचायत के सामने आवंटित दुकान 27 जुलाई को बिना नोटिस पुलिस की मौजूदगी में खाली कराई गई। सामान बाहर फेंकने, अभद्रता और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच व कार्रवाई की मांग की।