मुज़फ्फरनगर: भट्टे पर हुई जान-पहचान बनी वारदात, युवती को झांसे में लेकर किया गैंगरेप, आरोपी चचेरे भाई मुठभेड़ में
चरथावल में युवती से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 2 चचेरे भाइयों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया।पुलिस के अनुसार,आरोपियों ने गिरफ्तारी से बचने के लिए फायरिंग की,जिसके जवाब में मुख्य आरोपी उमर के पैर में गोली लगी,जबकि अब्दुल्ला को कॉम्बिंग के दौरान दबोच लिया। दोनों पर युवती को बहाने से बुलाकर नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म किया।