नागौर: नागौर के हाथी पोल क्षेत्र से एक महिला आरोपी को साढ़े आठ ग्राम स्मैक के साथ कोतवाली थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार
Nagaur, Nagaur | May 20, 2024 नागौर पुलिस द्वारा लगातार क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसी को लेकर रविवार देर रात भी नागौर की कोतवाली थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए हाथी पोल क्षेत्र से एक महिला आरोपी नसीम को गिरफ्तार किया है। वही उसके कब्जे से साढ़े 8 ग्राम में स्मैक के बरामद की तथा दो हजार रूपए भी जब्त किए ।