चायल: नेवादा में अवैध बालू भंडारण में मासूमों की मौत, पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचे दो मासूमों के शव, गांव गम में डूबा
कौशाम्बी। सराय अकिल थाना क्षेत्र के नवादा गांव में बालू भंडारण के लिए बनाए गए गड्ढे में डूबने से जान गंवाने वाले दो मासूमों के शव शुक्रवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंचे। शव देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस की मौजूदगी में अंतिम संस्कार की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। बताया जा रहा है कि दोनों मासूमों का अंतिम संस्कार सेउढ़ा घाट पर किया जाएगा।