अमानगंज: प्रभु श्रीराम जन्मोत्सव पर भक्ति और आध्यात्म का संगम, झिरियन हनुमान मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सागर
Amanganj, Panna | May 13, 2026 झिरियन हनुमान मंदिर में चल रही पावन श्रीराम कथा के दौरान प्रभु श्री राम जन्मोत्सव का दिव्य प्रसंग अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा के साथ संपन्न हुआ। कथा पंडाल में जैसे ही “भये प्रगट कृपाला दीन दयाला कौशल्या हितकारी” की मंगलमयी ध्वनि गूंजी, वातावरण पूर्णतः भक्तिमय हो उठा और श्रद्धालु प्रभु स्मरण में भावविभोर हो गए।