कोटड़ी: कोटडी उप जिला अस्पताल के निर्माण की आड़ में अवैध बजरी खनन का खेल, सरकार को लाखों का राजस्व नुकसान
Kotri, Bhilwara | May 10, 2026 कोटड़ी उपखंड मुख्यालय पर डीएमएफ योजना के तहत 44 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे उप जिला अस्पताल निर्माण कार्य की आड़ में अवैध बजरी खनन का मामला सामने आया है। आरोप है कि रात के समय कोठारी नदी से जेसीबी और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की मदद से अवैध रूप से बजरी निकालकर निर्माण कार्य में उपयोग की जा रही है। सूत्रों के अनुसार क्षेत्र में फिलहाल कोई वैध बजरी लीज संचालित नहीं