राजनगर: केन-बेतवा लिंक परियोजना का काम 11वें दिन भी ठप, आंदोलन तेज, प्रशासन से वार्ता बेनतीजा, 12 बजे तक होगी बात
बमीठा थाना क्षेत्र के अंतर्गत धोरण बांध में चल रही केन-बेतवा लिंक परियोजना का कार्य लगातार 11वें दिन भी ठप रहा। मंगलवार को सुबह करीब 11 बजे आंदोलनकारियों ने अनोखा विरोध प्रदर्शन करते हुए सांकेतिक रूप से पानी में फांसी लगाकर सत्याग्रह किया। इस दौरान प्रशासन और आंदोलनकारियों के बीच वार्ता भी हुई, जिसमें छतरपुर के अतिरिक्त कलेक्टर ओम नमः शिवाय अर्जरिया ने पन्ना