सिराथू: गिरधरपुर गढ़ी मोड़ के पास ट्रैक्टर चालक ने अचानक ब्रेक लिया, असंतुलित होकर सड़क पर गिरा, बाल-बाल बची जान
सिराथू तहसील इलाका के गिरधरपुर गढ़ी गांव के मोड़ के पास मंगलवार की दोपहर एक ट्रैक्टर के चालक ने मोड़ पर अचानक ब्रेक मार दिया जिस वजह से उसका संतुलन बिगड़ गया और ट्रैक्टर का चालक सड़क पर गिरा।गनीमत की बात रही यह रही की उस पर ट्रैक्टर का पहिया नहीं चढ़ा। अजीजपुर का रहने वाला मतेश को कड़ा अस्पताल ले जाया गया जहां से डॉक्टर ने इसे जिला अस्पताल भेज दिया है।