सिमडेगा: आदिवासी विकास स्वालंबी सहकारिता समिति द्वारा शुरू किया गया सिमडेगा में साल बीज वनोपज केंद्र
आदिवासी विकास स्वालंबी सहकारिता समिति द्वारा शनिवार को 1:00 बजे साप्ताहिक बाजार में साल बीज वनोपज आहरण केंद्र की शुरुआत की। बताया गया कि सहकारिता विभाग से निबंधित संस्था के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले वनोपज की खरीदारी कर उन्हें अच्छे मूल्य दी जाए, ताकि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती दी जा सके ।एवं किसानों को लाभ मिल सके।