शिवपुरी जिला अस्पताल से बुधवार सुबह चोरी हुई नवजात बच्ची को पुलिस ने महज 10 घंटे के भीतर सुरक्षित बरामद कर लिया। बच्ची को अपहरण करने वाली महिला को सागर से गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई ग्वालियर जोन के आईजी अरविंद कुमार सक्सेना और डीआईजी अमित सांघी के निर्देशन में शिवपुरी और सागर पुलिस की संयुक्त टीम ने अंजाम दी।