पनागर: घमापुर इलाके में बंद कमरे में मिला महिला का शव, मौत की गुत्थी बनी रहस्य
घमापुर इलाके में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब शीतला माई क्षेत्र स्थित एक बंद मकान से 40 वर्षीय महिला की लाश बरामद हुई। मृतक महिला की शिनाख्त कन्हैया चौधरी की पत्नी उमा चौधरी के रूप में की गई है। चौंकाने वाली बात यह है कि शव आशा कोरी के मकान में मिला, जिसका दरवाजा बाहर से बंद था। कमरे के भीतर से आती दुर्गंध और बंद दरवाजे ने आसपास के लोगों को चौंका दिया, जिसके बाद