बांका: साइबर फ्रॉड मामले में राजस्थान पुलिस पहुंची रजौन थाना, की जांच, 1930 साइबर पर हुई थी शिकायत
Banka, Banka | Apr 10, 2026 साइबर फ्रॉड से जुड़े एक मामले की जांच के सिलसिले में राजस्थान पुलिस रजौन थाना पहुंची । जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के मालती गांव निवासी अभय कुमार के साथ 1250 रुपये की साइबर ठगी हुई थी । अज्ञात नंबर से आए फोन कॉल के बाद उससे यह राशि ठग ली गई थी। घटना के बाद युवक ने साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराई थी।