अररिया: आंगनबाड़ी में लापरवाही के मामले में बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों का वेतन रोका गया
Araria, Araria | May 12, 2026 अररिया जिला पदाधिकारी विनोद दूहन ने मंगलवार को समाहरणालय स्थित आत्मन सभागार में सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक की। बैठक में उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन को लेकर सख्त निर्देश जारी किए और चेतावनी दी कि विभागीय दिशा-निर्देशों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।