सैदपुर थाना क्षेत्र के भितरी बाजार में सड़क पर घूम रहे एक पागल कुत्ते ने टॉफी खरीदने जा रहे 4 वर्षीय रियान पुत्र रेहान को बुरी तरह काटकर लहूलुहान कर दिया। घटना का पता चलते ही परिजन आनन-फानन में उसे सैदपुर सीएचसी ले गए, जहाँ हालत बिगड़ने पर उसे प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया।