बहराइच: बहराइच विधायक सुरेश्वर सिंह के पूर्व गनर को एसपी ने किया निलंबित
जिले के एएसपी ग्रामीण डॉ. पवित्र मोहन त्रिपाठी ने बताया कि विधानसभा महसी के बीजेपी विधायक सुरेश्वर सिंह द्वारा हरदी थाना के कॉन्स्टेबल आनन्द राय जो पूर्व में उनका गनर रह चुका है व एक होमगार्ड के खिलाफ सुसंगत धाराओं में केस दर्ज किया गया है। कॉन्स्टेबल आनन्द राय व होमगार्ड ने विधायक को लेकर आपत्तिजनक बातचीत की थी,कॉन्स्टेबल को निलम्बित कर दिया गया है