पूरनपुर: प्रसादपुर में आग से उपलों के ढेर व भूसे का गूंगा जल गया, ग्रामीणों ने पाया काबू
पूरनपुर, तहसील क्षेत्र के गांव प्रसादपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से उपलों के तीन ढेर और एक भूसे का गूंगा जलकर राख हो गया। आग लगते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी मिलते ही सैकड़ों ग्रामीण बाल्टी और पानी के साधन लेकर मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से श्रीपाल, मथुरा प्रसाद और रामभजन के उपलों की बठिया जल गई,