उधवा: पश्चिमी प्राणपुर में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर जानलेवा हमला, छानबीन में जुटी पुलिस
राधानगर थाना क्षेत्र के पश्चिम प्राणपुर स्थित बोरक टोला में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर कथित रूप से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। मामले को लेकर पीड़ित अरवज शेख (19) वर्ष ने राधानगर थाना में लिखित शिकायत देकर सात लोगों पर घर में घुसकर मारपीट,लूटपाट और जान से मारने की कोशिश का आरोप लगाया है।