किस्को: लोहरदगा विधानसभा क्षेत्र में 324 बूथों पर शांतिपूर्ण मतदान, 73.21% मतदान दर्ज
झारखंड के पहले चरण के विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार शाम 5 लोहरदगा सीट पर शांतिपूर्ण ढंग से मतदान प्रक्रिया संपन्न हुआ। लोहरदगा विधानसभा क्षेत्र के 324 बूथों पर हुए मतदान में लगभग 73.21 फीसदी मत डाले गए। चाक-चौबंध सुरक्षा के बीच धीमी गति से शुरू हुई मतदान प्रक्रिया दोपहर के बाद जोर पकड़ता गया। सुबह के 7-9 बजे के बीच 14.97 फीसदी मतदान से मतदान की शुरूआत हुई थी।