किस्को: किस्को में 13 नवंबर को लोकतंत्र के महापर्व में शामिल होने के लिए घर-घर हल्दी-चावल देकर आमंत्रण दिया गया
किस्को प्रखंड क्षेत्र के मतदाताओं को लोकतंत्र के महापर्व में शामिल होने के लिए रविवार शाम 4:00 स्वीप कोषांग की ओर से किस्को के घर-घर हल्दी चावल देकर आगामी 13 नवंबर 2024 को मतदान करने को लेकर आमंत्रित किया गया। हल्दी चावल का उपयोग भारतीय संस्कृति में बहुत ही अच्छा माना गया है।