किस्को: किस्को प्रखंड में छठ महापर्व संपन्न, विभिन्न घाटों पर उदयाचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया गया
उदयाचलगामी भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पण के साथ ही लोकआस्था का चार दिनी छठ महापर्व शुक्रवार सुबह 6:20 भक्तिभाव और हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। प्रखंड क्षेत्र के किस्को, जनवल, नारी नवाडीह, अरेया, खरकी, तिसिया सहित विभिन्न छठ घाटों में शुक्रवार सुबह में उदयाचलगामी भगवान भुवन भास्कर को अर्घ्य अर्पण और पूजन किया गया।