छतरपुर: पन्ना रोड पर स्कॉर्पियो ने लोडर ऑटो को टक्कर मारी, एक की मौत, दो घायल, CSP ने कहा स्कॉर्पियो की तलाश जारी
छतरपुर के ओरछा रोड थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने लोडर ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे में एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। CSP ने शुक्रवार की दोपहर करीब 2:30 बजे बताया कि स्कॉर्पियो टक्कर मारकर मौके से फरार हो गई जिसकी तलाश शुरू कर दी है।