जबलपुर: संजीवनी नगर में अर्टिगा कार की टक्कर से ब्रिटिश स्कूल की वैन पलटी, कलेक्टर और एएसपी अस्पताल पहुंचे
संजीवनी नगर थाना क्षेत्र के गढ़ा-धनवंतरी नगर रोड पर आज गुरुवार दोपहर लगभग 12 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहाँ एक तेज रफ्तार अर्टिगा कार ने ब्रिटिश स्कूल की वैन को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूल वैन मौके पर ही पलट गई। हादसे के वक्त वैन में सवार 8 मासूम बच्चे घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने मुस्तै