कन्नौज: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर 15- 21 जून तक योग सप्ताह की हुई शुरुआत, पुलिस लाइन में डीएम एसपी ने किया योग अभ्यास
जिलाधिकारी कन्नौज व पुलिस अधीक्षक कन्नौज द्वारा पुलिस लाइन कन्नौज में दीप प्रज्वलित कर योग सप्ताह का किया गया शुभारंभ। आज दिनांक 15.06.2024 को आगामी अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के दृष्टिगत चिल्ड्रेन पार्क पुलिस लाइन, कन्नौज में डीएम शुभ्रांत कुमार और एसपी अमित कुमार ने अधिकारियों के साथ योग का अभ्यास किया है।आज शनिवार को पहला दिन रहा।