कन्नौज: पुलिस लाइन में परिवार परामर्श केंद्र के द्वारा पति और पत्नी के बीच कराया गया समझौता, साथ रहने को हुए राजी
कन्नौज पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद के निर्देश पर परिवार परामर्श केंद्र के द्वारा पति और पत्नी के बीच समझौता कराया गया है। पुलिस लाइन में पत्नी और पति को साथ बैठकर सुनवाई हुई है। पति और पत्नी सुनवाई के बाद एक साथ रहने को राजी हुए हैं। पुलिस के सफल प्रयास से एक परिवार उजड़ने से बच गया है।