लखनऊ के बीकेटी क्षेत्र में बदमाशों ने फिल्मी अंदाज में लूट की वारदात को अंजाम दिया। इंदौरा बाग पुलिस चौकी के पास चार पहिया वाहन से आए बदमाशों ने एक कैब को ओवरटेक कर रोक लिया और फायरिंग शुरू कर दी। कैब चालक विशाल गौड़ के अनुसार, कैब में सवार महिला रंजीता गोस्वामी अपने तीन साथियों के साथ जा रही थीं।