बांदा: शहर के सर्वोदय नगर के पास ऑटो की टक्कर से बाइक सवार पुलिस कर्मी की मौत, परिवार में मचा कोहराम
Banda, Banda | Dec 9, 2025 बांदा शहर कोतवाली क्षेत्र के सर्वोदय नगर के पास ऑटो की टक्कर लगने की वजह से बाइक सवार पुलिस कर्मी की मौत हो गई है। मौत की खबर मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। और सूचना पर पहुंची पुलिस नें मृतक के शव को कब्जे मे लेकर पंचनामा भरने के बाद आज दिन मंगलवार को पोस्टमार्टम की कार्रवाई की है। मृतक जिला हमीरपुर के टेड़ा गांव निवासी था।