शिवपुरी नगर: लव जिहाद का आरोप: शिवपुरी होटल में नाबालिग के साथ दबोचा गया आरोपी अकरम, पत्नी ने खोले प्रताड़ना के राज
शिवपुरी शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित एक होटल में रविवार दोपहर करीब 1 बजे उस समय हड़कंप मच गया, जब हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने एक मुस्लिम युवक को 17 वर्षीय नाबालिग आदिवासी लड़की के साथ पकड़ा। युवक की पहचान अकरम खान के रूप में हुई है। हिंदू संगठनों ने युवक पर 'लव जिहाद' और नाबालिग के शोषण के गंभीर आरोप लगाए हैं।