एत्मादपुर: खंदौली ब्लॉक प्रमुख आशीष शर्मा की नई पहल, कार्य के बाद 3 से 4 लोगों से कॉल करके लिया फीडबैक
Etmadpur, Agra | Aug 6, 2025 खंदौली ब्लॉक प्रमुख आशीष शर्मा ने जनसेवा में पारदर्शिता लाने की एक नई मिसाल पेश की है। वह जनता की शिकायतों का निस्तारण कर कॉल कर फीडबैक लेते हैं कि कार्य संतोषजनक हुआ या नहीं। उनके फेसबुक पर ऐसा ही 1 वीडियो अपलोड हुआ जिसमें वे 3-4 लोगों से बात करते नजर आए। वीडियो में लिखा है– "जनता की संतुष्टि हमारी प्राथमिकता"। यह पहल सोशल मीडिया पर जमकर सराही जा रही है।