जानकारी के अनुसार 4 दिसम्बर को सण्डीला के बेगमगंज निवासी विजय कुमार ने पुलिस को तहरीर दी थी कि आठ माह पूर्व आर्य समाज मंदिर में उसने मोहनी से शादी की थी, 3 दिसम्बर को मोहनी उसकी बहन का 1 माह का बच्चा व जेवर लेकर फरार हो गयी थी।सण्डीला पुलिस ने लखनऊ के ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के भमरौली विहार कॉलोनी निवासी अमित और उसकी पत्नी मोहिनी को गिरफ्तार किया है।