मुशहरी: जिलाधिकारी ने ज़िला, प्रखंड और पंचायत स्तर के अधिकारियों व कर्मियों के साथ की समीक्षा बैठक
किसानों के निबंधन (फार्मर रजिस्ट्री) कार्य को गति देने तथा उन्हें केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से शत-प्रतिशत लाभान्वित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। जिलाधिकारी द्वारा जिला स्तर से लेकर प्रखंड एवं पंचायत स्तर तक के अधिकारियों और कर्मियों के कार्यों की लगातार समीक्षा की जा रही है। आवश्यकता पड़ने पर जिलाधिकारी स्वय