छीपाबड़ोद: हरनावदा शाजी क्षेत्र में हुई चोरी की वारदात, 4 जगह चोरी की घटनाएं आई सामने
हरनावदाशाहजी क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद हैं। मांडीखेड़ा मजरा गांव में एक ही रात में 4 जगह चोरी की वारदात सामने आई। बदमाशों ने एक घर में घुसकर महिला का कान तोड़कर सोने की बाली लूट ली। लगातार हो रही चोरियों से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। लोगों का आरोप है कि हरनावदाशाहजी थाना पुलिस की निष्क्रियता के कारण इलाके में अपराध बढ़ रहे हैं। पुलिस गश्त बढ़ाने