अरनोद: गोतमेश्वर मेला इस बार सात के बजाय नौ दिवसीय रहेगा, कल से होगा शुभारंभ
अरनोद. निकटवर्ती कांठल का हरिद्वार और आस्था का प्रमुख केंद्र गौतमेश्वर तीर्थ पर वैशाखी पूर्णिमा पर लगने वाला नौ दिवसीय मेला सोमवार से शुरू होगा। यह मेला पांच मई तक आयोजित होगा। इसके तहत मेला परिसर में दुकानें, झूले और चकरियां पहुंचनी शुरू हो गई हैं। दिनभर यहां दुकानदार अपनी दुकानें लगाने में व्यस्त दिखे।