कांके: पुंदाग स्थित श्रीराधा-कृष्ण प्रणामी मंदिर में अन्नपूर्णा सेवा महाप्रसाद कार्यक्रम संपन्न
Kanke, Ranchi | May 17, 2026 पुंदाग स्थित श्रीराधा-कृष्ण प्रणामी मंदिर में रविवार शाम करीब चार बजे अन्नपूर्णा सेवा महाप्रसाद कार्यक्रम संपन्न हो गया। इस दौरान मंदिर में भगवान श्री राधा-कृष्ण का विशेष श्रृंगार किया गया तथा भजन-कीर्तन से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। पुजारी अरविंद कुमार पांडेय ने विधिवत पूजा-अर्चना कर महाप्रसाद अर्पित किया। करीब 1500 श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण किया।