हनुमानगढ़: सदर थाना क्षेत्र के चक तीन UTS में आपसी विवाद में युवक की पीट-पीट कर हत्या, बस स्टैंड में मिला युवक का शव
सदर थाना क्षेत्र के चक 3 UTS में आपसी विवाद के चलते एक युवक की पीट-पीटकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान 3 UTS निवासी अमित कुम्हार के रूप में हुई है। हत्या के बाद उसका शव 3 UTS के बस स्टैंड पर फेंक दिया गया। मामले में मृतक के भाई ने राजेश नायक और उसके पिता धन्नाराम के खिलाफ सदर थाने में रिपोर्ट दी है।