परिहार: उच्च शिक्षा और सुशासन के मुद्दों पर मंत्री संजय सिंह "टाइगर" से मिलीं भाजपा नेत्री रितु जायसवाल
भाजपा नेत्री रितु जायसवाल ने बिहार सरकार के उच्च शिक्षा एवं विधि मंत्री श्री संजय सिंह "टाइगर" से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान बिहार में उच्च शिक्षा की गुणवत्ता, विश्वविद्यालयों की वर्तमान स्थिति, विद्यार्थियों के भविष्य तथा शिक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने के विषय पर विस्तार से चर्चा हुई।